युवक ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, तीन पर केस
कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के गरौली गांव की संगीता देवी ने बताया कि पति बच्ची लाल सरोज, देवर भइयालाल व जेठ विश्राम ने 29 जून को उसकी पिटाई की थी। इससे गंभीर चोट आई थी। पारिवारिक मामला होने के कारण तब शिकायत पुलिस में नहीं की गई थी।आरोप है कि सात सितंबर को पति ने गाली-गलौज करते हुए फिर लाठी से पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी अरुण शुक्ला ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.