युवक ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला
कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- चरवा थाने के चक बादशाहपुर गांव में पति ने चरित्र पर संदेह कर पत्नी की पिटाई कर घर से निकाल दिया। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरायअकिल थाने के बैरागीपुर गांव निवासी आशा देवी की शादी 5 मई 2025 को चक बादशाहपुर निवासी सोनू के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उस पर अवैध संबंधों का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने लगे। महिला का कहना है कि शुक्रवार शाम इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। पति, सास और ननद ने मिलकर उसकी पिटाई की। घर से बाहर निकाल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.