लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- शराब के नशे में धुत युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह मौके से भाग गया। पिता ने हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मझगईं थाने के मोतीपुरवा गांव का नागेश सोमवार रात शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। किसी बात पर वह अपनी 35 वर्षीया पत्नी क्रांति देवी से झगड़ने लगा। आरोप है कि पत्नी को लात-घूंसों व डंडे से जमकर पीटने के बाद नागेश ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह घर से भाग गया। मंगलवार सुबह करीब दस बजे पड़ोसियों को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने इस मामले की सूचना मिलने पर क्रांति के पिता बेला कलां गांव निवासी सुरेश प्रधान प्रतिनिधि मूलचंद के साथ मोतीपुरवा पहुंचे। बेटी का शव दे...