युवक ने पंखे से लटककर दी जान
विकासनगर, अप्रैल 18 -- कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के डॉक्टरगंज में एक 21 वर्षीय युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी। मृतक की पहचान संजू राणा पुत्र स्व. देवी राम निवासी पुल नंबर एक, डॉक्टरगंज विकासनगर के रूप में हुई है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि शुक्रवार देर रात संजू राणा ने शुक्रवार रात करीब दस बजे पंखे से लटककर फांसी लगा ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि पूछताछ में पता चला कि मृतक नशे का आदी था। मृतक के परिवार में उसकी बुजुर्ग मां रहती हैं, जबकि बड़ा भाई राजस्थान में निजी नौकरी करता है। बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.