प्रयागराज, फरवरी 3 -- कीडगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि किराए के कमरे में रहने वाले पड़ोसी युवक ने 17 वर्षीय लड़की के साथ सोमवार की रात दुष्कर्म किया। लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मंगलवार को लड़की को लेकर डफरिन अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक किराए के कमरे में रहकर पटरी पर फास्ट फूड की दुकान लगाता है। कीडगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों की सूचना पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.