बाराबंकी, मार्च 5 -- निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में करीब 12 दिन पहले कूदे युवक का शव बुधवार को नहर से बरामद हुआ। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 20 फरवरी को घर से निकला था युवक: सीतापुर जिले के थाना रामपुर मथुरा के समदा गांव निवासी लवकुश (30) पुत्र भगवानदीन 20 फरवरी को किसी बात पर नाराज होकर घर से निकला था। लोगों ने बताया कि बड्डूपुर थाना क्षेत्र में पैंतेपुर पुल से शारदा सहायक नहर में लवकुश ने छलांग लगा दी थी। युवक के नहर में डूबने की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया था। 21 फरवरी को परिजनों ने महमूदाबाद थाने में लवकुश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और गोताखोर लगातार नहर में उसकी तलाश कर रहे थे।रेगुलेटर के पास फंसा मिला शव: तीन मार्च की शाम करीब छह बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.