गाज़ियाबाद, मई 17 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की डागर विहार कॉलोनी में मोहन त्यागी अपनी पत्नी नेहा त्यागी के साथ रहता है। आरोप है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पति ने दोस्त को भी बुला लिया। दोनों ने पत्नी के सिर पर सरिए से वार कर घायल कर दिया। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार मोहन त्यागी निवासी डागर विहार, चेतन त्यागी निवासी गांव मोरटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...