प्रयागराज, जुलाई 1 -- थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव में जमीन विवाद में युवक ने घर की दीवार ढहा दी। महिला और बच्चियों ने विरोध किया तो युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। घायल महिला ने फाफामऊ थाने में तहरीर दी है। रानी देवी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस के रहने वाले राकेश कुमार से जमीन विवाद चल रहा है। जिस पर राकेश कुमार ने पहले मकान का ताला तोड़ा उसके बाद उसके घर की दीवार ढहा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...