उन्नाव, मार्च 15 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र की लालकुआं चौकी में तैनात रहे पूर्व चौकी प्रभारी पर पति ने पत्नी का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए दरोगा व उसकी पत्नी के साथ फोटो व कई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार ऐसे किसी वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में एसएसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए गए हैं। सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट में युवक ने बताया कि वह रोजगार के लिए दो साल से सऊदी अरब में रह रहा है। घर पर उसकी पत्नी अपने चार बच्चों के साथ रहती है। लालकुआं चौकी में तैनात रहे दरोगा उसकी पत्नी का डेढ़ साल से शारीरिक शोषण कर रहा है। जिसकी उसने सीएम पोर्टल पर शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवक ने बताया कि बीघापुर से ट्रांसफर होने के बाद भी वह लालकुआं में किराए का कमरा लेकर जबरन उसकी पत्नी को बु...