युवक ने तमंचे से की फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बरेली, मई 26 -- हाफिजगंज। एक युवक ने तमंचा लहरा फायरिंग की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। चार सेकेंड के इस वीडियो में युवक तमंचा लहराने के बाद उससे फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा कस्बे का बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर हाफिजगंज संतोष कुमार ने बताया कि वीडियो मेरी जानकारी में नहीं आया है। वीडियो सामने आने के बाद उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.