युवक ने तमंचे में भरा कारतूस, वीडियो वायरल
बुलंदशहर, मार्च 26 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का तमंचे में कारतूस भरने का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक तमंचे में कारतूस भरता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युवक की पहचान कर हिरासत में ले लिया है।बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। दावा किया जा रहा है कि युवक जहांगीराबाद का रहने वाला है। इस वीडियो में एक युवक तमंचे में कारतूस भरते देखा जा सकता है।वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने इसकी पहचान जहांगीराबाद के शादान अंसारी के रूप में की है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.