कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर देहात। लाड़पुर छिवना गांव के रहने वाले एक युवक ने सोमवार देर रात घर से निकलने के बाद गांव के बाहर खड़े ढाक के एक पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह उसका शव पेड़ में लटका मिलाा। लोगों से जानकरी मिलने पर वहां पहुंचे उसके पिता बेटे क शव देख बिलख उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने व फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लाड़़पुर छिवना गांव का रहने वाला छब्बीस वर्षीय शिवम कुमार अपने पिता के साथ गांव में रहकर खेती के काम में सहयोग करता था। जबकि उसके दो भाई रामसिंह व कोमल सिंह बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पिता के अनुसार इधर कुछ दिनों से शिवम गुमसुम रह रहा था। सोमवार शाम को वह बिना बताए घर से निकल गया था। देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर उसके पिता ने तलाश की, ...