देवरिया, फरवरी 24 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौली दीक्षित निवासी एक युवक ने सोमवार की रात ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। परिवार के अनुसार पत्नी से तलाक के बाद वह अवसाद में था। विजय कुमार गुप्त (35) पुत्र सुभाष गुप्त गांव पर ही रहता था। वह सोमवार की सायं साइकिल से घर से निकला। देर शाम तक घर नहीं लौटा तथा बच्चे तथा माता-पिता उसकी तलाश में निकल गए। सिसवा ढाले के पास के लोगों ने एक युवक के ट्रेन से कटकर जान देने की खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को ट्रैक से निकाला। तलाशी के दौरान उसकी पहचान मिश्रौली दीक्षित निवासी विजय कुमार के रूप में हुई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर वृद्ध माता-पिता अचेत हो गए। मां सावित्री, पिता सुभाष, बेटा अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.