गंगापार, मार्च 20 -- मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर निवासी स्व. रमाकांत यादव का 22 वर्षीय पुत्र अमन यादव ने गुरुवार को मेजारोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार अमन यादव 13 मार्च को नौकरी की तलाश में मुंबई गया था। पिछले दो दिनों से वह मुंबई से लापता था, जिससे परिजन काफी परेशान थे। गुरुवार शाम परिजनों को सूचना मिली कि वह मेजारोड स्टेशन पर दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही परिजन उसे लेने के लिए आनन-फानन में स्टेशन पहुंचे, लेकिन जैसे ही अमन के घरवाले उसके पास पहुंचे, वह अचानक स्टेशन पर आ रही ट्रेन के सामने कूद पड़ा। यह मंजर देख परिजन स्तब्ध रह गए। ट्रेन गुजरने के बाद युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ...