गोंडा, मार्च 29 -- करनैलगंज, संवाददाता। रविवार की सुबह करीब छह बजे करनैलगंज रेलवे स्टेशन के पास एक 32 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। लोगों ने बताया कि लखनऊ से गोंडा की तरफ जाने वाली मालगाड़ी स्टेशन पर खड़ी थी। जब मालगाड़ी रवाना हुई तो युवक ट्रेन के सामने पटरी कूद गया गया। ट्रेन से उसके शरीर से सिर और हाथ अलग हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि युवक पहले से स्टेशन पर घूम रहा था और ट्रेन के चलने का इंतजार कर रहा था। ट्रेन चलते ही सामने जाकर कूद गया। जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शरीर से हाथ, सिर अलग हुआ, बाकी शरीर पर कोई खरोच या चोट के निशान नहीं मिले हैं। युवक को पहचान नहीं हो पाई है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ...