अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में एक युवक का सोशल मीडिया पर टॉयगन से फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ में सामने आया कि वह पिस्टल नहीं टॉयगन थी। इस पर पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया। एक मोहल्ला निवासी युवक का टॉयगन से फायरिंग करने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। इस पर थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस युवक को थाने ले गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि वीडियो दो साल पुराना है। पिस्टल नहीं उसने टॉयगन से फायरिंग की थी। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने वीडियो पुराना था। युवक को हिदायत दी गई है। आगे से ऐसी पुनरावृति दोबारा न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...