बांदा, अप्रैल 16 -- बांदा। युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मेडिकल कालेज में मौत को गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गार्डो और मेडिकल स्टाफ ने तीमारदारों से अभद्रता की है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पडुई गांव के सुनील साहू ने बताया 30 वर्षीय चचेरा भाई रामजी पुत्र राजबहादुर ने बुधवार दोपहर जहर पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। चाचा राकेश साहू ने बताया भतीजे रामजी ने डाई पी ली थी। मेडिकल कॉलेज में नर्सों ने सिर्फ इलाज के नाम पर बोतल टांग दी। कोई भी डॉक्टर देखने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.