भागलपुर, मई 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। कजरैली स्थित कंचन गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के 24 वर्षीय बेटे मिथिलेश कुमार ने खुदकुशी कर ली। जहरीला पदार्थ खाने के बाद परिजन ने उसको मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार दोपहर की है। मिथिलेश लंबे समय से मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रहा था। उसने पहले भी दो बार जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन दोनों बार इलाज से उसकी जान बच गई थी। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे मिथिलेश घर लौटा और कमरे में जाकर सो गया। कुछ देर बाद उसे तेज उल्टियां होने लगीं। यह भी पढ़ें- युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या छोटे भाई हितेश कुमार ने पूछताछ की तो उसने जहर खाने की बात बताई। आनन-फानन में उसे मायागंज लेकर गए। परिवार ने पुलिस को दिए बयान में किसी पर आरोप नहीं ल...