युवक ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन
रामपुर, फरवरी 17 -- टांडा। गृह क्लेश के चलते युवक द्वारा कोई जहरीला पदार्थ खा लिए जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। इस स्थिति में परिजनों द्वारा युवक को सीएचसी ले जाया गया है। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। नगर के मोहल्ला टांडा निवासी मरगूब द्वारा मंगलवार को अपराह्न के बाद कोई जहरीला पदार्थ खा लिया । जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। यह देख परिवार के लोग घबरा गए वह आनन फानन में सीएचसी ले आये। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं जानकारी में आया है कि युवक द्वारा गृह क्लेश के चलते यह कदम उठाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.