युवक ने छात्रा को मुंहबोली बहन बनाकर लैब में की अश्लील हरकत
रुडकी, मई 19 -- रुड़की, संवाददाता। एक युवक छात्रा को मुंहबोली बहन बनाकर लैब में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ यौन उत्पीड़न में केस दर्ज कर लिया है। लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हाल ही में उसने इंटर की परीक्षा पास की है। परीक्षा के दौरान उसके मोबाइल पर एक नंबर से नोट्स मांगने के लिए मैसेज आया था। जिसे उसने ब्लॉक कर दिया था। अब फिर एक नंबर से उसके मोबाइल पर मैसेज आया था। जिसने अपना नाम अकरम निवासी गांव अकबरपुर झोझा झबरेड़ा बताया था।इसके बाद युवक ने सोमवार को उसके मोबाइल पर एक और मैसेज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.