कौशाम्बी, मार्च 8 -- करारी थाना क्षेत्र के एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले छह वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया। चीखने-चिल्लाने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि इसका उलाहना देने पर आरोपी की मां ने पीड़ित बच्चे की माता के साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। करारी इलाके की महिला ने बताया कि उसका छह वर्षीय बेटा पांच मार्च को घर के समीप खेल रहा था। इस दौरान आरोपी दीपक टॉफी आदि का लालच देकर उसको खेत की ओर बुला ले गया। वहां जबरन उसके साथ कुकर्म किया। शोर मचाने पर लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद बच्चे को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। घटना से डरे-सहमे बालक ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के अनुसार, इसकी उलाहना जब दी गई तो आरोपी की मां ने गाली-गलौज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.