फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ कोतवाली के नेकपुर चौरासी मोहल्ले में एक युवक ने घर में छत के कुंडे से लटककर जान दे दी। इससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।नेकपुर चौरासी निवासी शानू तिवारी बुधवार की रात पड़ोस में ही स्थित अपने माता पिता के घर में पहुंचे और वहीं पर सो गये। सुबह शानू की पत्नी प्रिया जब उन्हें जगाने पहुंची तो उनकी चीख निकल गयी। शानू फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। शोर मचाने पर आस पास के लोग इकट्ठे हो गये। पुलिस को भी सूचना दी गयी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर कब्जे में लिया। मृतक की पत्नी प्रिया ने बताया कि उसके दो बेटे प्रियल और तेजस हैं। पुलिस के मुताबिक शानू ने अपने घर की छत के कुंडे से फांसी लगा ली। शव को परिजनों ने फर्श पर उतार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.