देवरिया, फरवरी 28 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों को सुरक्षित बाहर निकालकर रास्ता खाली करा रहे रामपुर खास के चौकी इंचार्ज से एक युवक उलझ गया। इस दौरान युवक ने उनकी वर्दी की नेम प्लेट व बैज नोच लिया। रामपुर खास के चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार नवतप्पी इंटर कॉलेज के सामने ड्यूटी पर तैनात थे। शाम को बोर्ड परीक्षा की छुट्टी होने के बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी। चौकी इंचार्ज भीड़ को नियंत्रित कर रास्ता खाली करा रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक उनसे उलझ गए। विवाद के दौरान एक युवक ने उनकी वर्दी का बैच और नेम प्लेट नोच ली तथा उन्हें धक्का भी दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार चंदेल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.