हमीरपुर, दिसम्बर 20 -- राठ। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने पेट में चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है। कस्बे के कांशीराम कालोनी निवासी 30 वर्षीय विशाल पुत्र श्याम लाल ने शुक्रवार शाम चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉ.कनिष्ठ माहुर ने युवक को मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है। घायल की मां ने बताया कि वह सफाई कर्मी का काम करती है। घर पर बहू थी, जो छत पर कपड़े उठाने गई थी। तभी पुत्र ने पेट में चाकू मार ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.