रुडकी, जनवरी 13 -- लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा में मंगलवार को करीब पचास फीट ऊंचे पेड़ पर चाइनीज माझे में चील फंस गई। एक युवक ने साहस का परिचय देकर पेड़ पर चढ़कर चील को उलझे हुए माझे से निकाल लिया। लंढौरा पुरानी पुलिस चौकी के पास पचास फीट ऊंचा नीम का पेड़ खड़ा है। कुछ समय से इस पेड़ पर चाइनीज माझा फंसा हुआ है। मंगलवार को पेड़ पर आकर बैठी एक चील उस चाइनीज माझा में फंस गई। माझा एक साइड के पंख में फंस जाने से चील नीचे की साइड लटक जाने से फड़फड़ाने लगी। इसी बीच पक्षी को परेशान देख कर ठेली लगाने वाले दुकानदार आश मोहम्मद साहस का परिचय देकर पेड़ पर चढ़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.