रांची, मार्च 5 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ब्राम्बे निवासी 26 वर्षीय अनुलियास बाड़ा ने अपने घर में बने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार देर रात की है। अनुलियास मूल रूप से गुमला जिले के भरनो के रहने वाले थे और बचपन से ही ब्राम्बे स्थित अपने फुआ के घर पर रह रहे थे। परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह बाथरूम जाने के लिए किसी ने बाथरूम का दरवाजा खोलना चाहा तो वह अंदर से लॉक था। खिड़की से देखने पर पता चला कि अंदर अनुलियास फांसी के फंदे से झूल रहा है। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया जाता है कि पिछले कुछ महीनों से वह तनाव में रहता था और इसी कारण से उसने फांसी लगा ली होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.