युवक ने घर में लगाई आग,दमकल ने बुझाया
रामपुर, मई 30 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर रोड निवासी आकाश का शनिवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते आकाश ने दोपहर को अपने घर में आग लगा दी। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से घर का सामान जलकर राख हो गया। चौकी प्रभारी ज्वालानगर सतेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आकाश नाम के युवक ने अपने घर में आग लगा दी थी। परिवार का विवाद सामने आया है। दमकल ने आग पर काबू पाया है। कोई जनहानि नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.