लोहरदगा, अप्रैल 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट डिपाटोली स्थित कच्चे खपरैल मकान में परिजनों की गैरमौजूदगी में अनुज उरांव नामक 22 वर्षीय युवक ने घर के बरेंडी में रस्सी का फंदा बना आत्महत्या कर ली। देवठान उरांव का पुत्र अनुज उरांव के बारे में कहा जाता है कि वह आर्थिक तंगी के साथ-साथ मानसिक समस्या से भी जूझ रहा था। मृतक की बहन रानी कुजूर ने बताया कि बीते वर्ष बरसात में उसके पिता कमाने दूसरे राज्य गए हुए थे। जो उधर ही भटक गए और आज तक पता नहीं चला है। जिससे उसके भाई का मानसिक संतुलन बीच-बीच में बिगड़ने लगा।आर्थिक तंगी के कारण मां दूसरे प्रदेश कमाने गई है। इसी बीच भाई ने आत्महत्या कर ली। घर में भाई के साथ दोनों बहन रहती थीं। अगल-बगल में ही नया और पुराना घर है। पुराने घर में अधिकतर अनुज अकेले रहता था।घटना की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.