बरेली, मई 8 -- प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रेमनगर में कोहड़ापीर छोटे पुल के पास रहने वाले 21 वर्षीय मोबीन अहमद ने गुरुवार को घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोपहर करीब चार बजे उसका नौ वर्षीय चचेरा भाई पतंग उड़ाने के लिए छत पर गया तो वहां टिन शेड में लगी बल्ली में बंधे दुपट्टे से मोबीन का शव लटका हुआ था। उसके शोर मचाने पर परिवार वाले छत पर पहुंचे और फिर कुछ ही देर में प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई। यह भी पढ़ें- संशोधित खबर: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या परिजन ने पुलिस को बताया कि मोबीन के पिता मुख्तियार अहमद उर्फ डंप्पी कुतुबखाना पर फोटो फ्रेम बेचते हैं। कुछ दिन पूर्व तक मोबीन उनके साथ ही बैठता था लेकिन नशे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.