रुडकी, फरवरी 17 -- मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली मंगलौर के ग्राम ठसका में एक युवक और उसके साथियों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने घर में घुसकर दो बहनों के साथ मारपीट की। युवतियों के शिकायत करने थाने जाने पर फिर से घर में घुसकर बुजुर्ग माता-पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम ठसका निवासी सीमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 फरवरी की शाम गांव का ही शिवम उनके घर पहुंचा। आरोपी ने घर के मुख्य दरवाजे पर लात और पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया।. जब सीमा और उसकी बहन नेहा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता कर मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...