बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। बबेरू कोतवाली में कस्बा में घर में अकेली महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे जमकर पीटा। जान से मारने की धमकी देते भाग गया। पुलिस ने मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे बबेरू मढ़ी दाई के पास रहने वाला हल्केराम दरवाजा तोड़कर घर में घुस आया। उस समय वह घर में अकेली थी। उसने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज की और दुष्कर्म करने लगा। महिला ने जोर से गुहार लगाई तो आपा खो बैठे युवक ने लात-घूसों व डंडे से बुरी तरह पीटा। वह निर्वस्त्र हो गई और उसे गंभीर चोंटे आईं। धमकाते हुए आरोपी भाग निकला। पीड़िता रात में ही थाने पहुंची और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दु...