उरई, फरवरी 25 -- जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा में मंगलवार रात युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त पत्नी और दोनों बच्चे सो रहे थे। जबकि, बाकी परिवार के लोग रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। घटना की वजह के बारे में परिजनों का कहना है युवक शराब कर लती था और महाराष्ट्र में पानी पुरी का काम करता था। जो बुधवार रात महाराष्ट्र जाने वाला था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुंवरपुरा निवासी 28 वर्षीय प्रदीप कुमार महाराष्ट्र में पानी पुरी बेचता था जो एक माह पहले गांव लौटा था और यहां वह मकान में निर्माण करवा रहा था और बुधवार रात महाराष्ट्र जाना था। पर मंगलवार रात परिवार के लोग हरदोई गुर्जर रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। जबकि, पत्नी सुधा और दोनों बच्चे सो रहे थे। तभी प्रदीप ने घर में फांसी लगा ली। ...