उरई, फरवरी 25 -- जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा में मंगलवार रात युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसकी पत्नी और दोनों बच्चे सो रहे थे जबकि बाकी परिवार के लोग रिश्तेदार के घर शादी में गए हुए थे। घटना की वजह के बारे में परिजनों का कहना है कि युवक शराब कर लती था और महाराष्ट्र में पानी पुरी का काम करता था जो बुधवार रात को महाराष्ट्र वापस काम पर जाने वाला था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा निवासी प्रदीप कुमार 28 वर्ष महाराष्ट्र में पानी पुरी का काम करता था जो तकरीबन एक माह पहले अपने गांव लौटा था। यहां वह अपने मकान में निर्माण कार्य करवा रहा था और बुधवार रात को उसकी महाराष्ट्र वापसी का ट्रेन का रिजर्वेशन था। मंगलवार की रात उसके परिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.