युवक ने घर पर फंदा लगाकर जान दी
बिल्ल्होर, अगस्त 15 -- घाटमपुर, संवाददाता। सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा मकरंदपुर गांव में गुरुवार रात युवक ने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस व फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। कोटरा मकरंदपुर गांव 30 वर्षीय हरिओम निषाद प्राइवेट नौकरी करता है। परिवार में पत्नी प्रीति, आठ वर्षीय बेटा हर्ष और नौ वर्षीय बेटी दिव्यानी है। बीते कुछ दिनों से वह घर पर ही है। उसके पिता दिनेश निषाद गांव में ही दूसरे घर में रहते हैं। गुरुवार रात हरिओम ने फंदा लगाकर जान दे दी। उनका शव छप्पर में लगी धन्नी पर फंदे से लटका मिला। शुक्रवार सुबह जानकारी पर पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आशंका है कि परिवारिक विवाद में युवक ने आत्महत्या की है। सजेती एसओ अनुज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.