आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार की रात युवक ने घर के भीतर फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी 22 वर्षीय विजय यादव बुधवार की शाम शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने नशे की हालत में अपनी मां लीलावती से कहा सुनी की। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। रात करीब आठ बजे मां भोजन करने के लिए बुलाने गई तो देखा की विजय फंदे से लटका हुआ है। यह भी पढ़ें- गृह क्लेश से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाई, मौत बेटा को फंदे से लटका देख मां शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आस-पास के लोग आ गए और उसे फंदे से नीचे उतारा, उसकी सांस चल रही थी। परिजन विजय को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.