युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 27 -- फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के एक मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ठेली लगाकर अपना कारोबार करता था। सुबह 11 बजे के बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो ऐसे में घर वालों को चिंता हुयी। देखा तो वह फंदे पर लटका था। परिजनों ने जिंदा समझकर उसे उतार लिया लेकिन इससे पहले उसकी सांसे थम चुकी थीं। घटना को देखते हुये मोहल्ले में भीड़ लग गयी। बताया गया है कि परिवारिक कलह के चलते युवक ने आत्महत्या की है। फतेहगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों द्वारा युवक के आत्महत्या किए जाने की कोई सूचना नहीं दी गयी है। यह भी पढ़ें- युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.