कानपुर, जुलाई 22 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में मंगलवार रात में एक युवक ने घर के अंदर कमरे में छत की धन्नी में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना की छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।ग्राम विक्रमपुर के मजरा भवानीपुर निवासी छत्तीस वर्षीय राज यादव पुत्र गिरेंद्र यादव खेती किसानी का काम करता था। नशे का आदी होने के कारण उसका अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार रात में काफी देर तक घर में झगड़ने के बाद वह कमरे में सोने गया था। वहां रात में उसने छत की धन्नी में साड़ी से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी पूजा बदहवास हो गई। जबकि मां सु...