कन्नौज, जून 25 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के बौद्धनगर मोहल्ले में गुरूवार की शाम एक युवक ने घर की दूसरी मंजिल पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को फंदे पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बौद्धनगर मोहल्ला निवासी विवेक कुमार सविता दिल्ली में रहकर प्राईवेट नौकरी करते है। उनका परिवार कस्बा चौकी के सामने गली में बने मकान में निवास करता है। परिवार में पत्नी रेखा देवी, एक पुत्र सक्षम है। उनकी पुत्री की शादी हो चुकी है। सक्षम उर्फ लकी (21) ने बीते दिनों नीट की परीक्षा दी थी। गुरूवार को जब परिवार के लोग नीचे थे, उसी दौरान युवक ने मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब युवक काफी देर तक नीचे नह...