उन्नाव, मार्च 18 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के पेसारी गांव के रहने वाले युवक का बुधवार सुबह घर के कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच रहा। उधर, जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत को लेकर परिजन कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके।पेसारी गांव के रहने वाले 32 वर्षीय अमर सिंह पुत्र राधेलाल नशे का आदी था। मंगलवार की रात कमरे का दरवाजा बंद कर अंदर सो गया। बुधवार की सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने उसे तोड़ दिया। इसी दरम्यान अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए। कमरे में छत के कुंडे पर साड़ी के सहारे फंदे से अमर का शव चारपाई के पास पड़ा हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.