युवक ने ग्राम प्रधान को पीटा
औरैया, जून 24 -- अयाना। थाना क्षेत्र के असेवा निवासी नाथूराम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह गांव के प्रधान हैं। 21 जून की शाम सात बजे वह खेतों से घर लौट रहे थे। गांव के नरेंद्र सिंह के घर के सामने पहुंचने पर ताहर सिंह उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसके कुछ देर बाद आरोपी ने उसके घर पर आकर दोबारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.