युवक ने गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर जान दी
कानपुर, मई 15 -- शिवली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बैरी दरियाव के मजरा सिंहपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक ने गांव के बाहर खेतों पर पेड़ में गमछा के सहारे फांसी लगा ली। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के बैरी दरियाव के मजरा सिंहपुर गांव निवासी छोटेलाल का 23 वर्षीय पुत्र आलोक कमल खेती-बाड़ी करता था। वह अभी अविवाहित था। शुक्रवार दोपहर बाद वह खाना खाने के बाद खेतों पर जाने की बात कह कर घर से निकला था। यह भी पढ़ें- पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव दोपहर बाद अपने खेतों के समीप खड़े चिल्ला के पेड़ में गमछा के सहारे फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां रमाकांती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.