समस्तीपुर, फरवरी 14 -- कल्याणपुर, एसं। थाना क्षेत्र के जटमलपूर गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही घर में गले में फंदा लगा आत्महत्या का प्रयास किया। इसी बीच घर के लोगों की नजर पड़ने पर उसे फंदे से उतारा गया। वहीं आनन फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान जटमलपूर् गांव के रामविलास साहनी के पुत्र बैजू साहनी के रूप में हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.