युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग
रुडकी, सितम्बर 17 -- एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान युवक को डूबता देख मोनू जलवीर ने भी छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, सत्यम शर्मा निवासी रेलवे स्टेशन रोड, लक्सर घरेलू कलह के चलते गुरुवार को रुड़की पहुंचा था। इस दौरान युवक ने सोलानी पार्क के पास गंगनहर में छलांग लगा दी थी। जिसे मोनू जलवीर ने बचा लिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.