कौशाम्बी, दिसम्बर 12 -- चायल, संवाददाता। संदीपन घाट थाने के गौसपुर गांव की शीला देवी पत्नी सत्यनारायण ने बताया कि शु्रक्रवार सुबह वह फावड़े से अपने खेत का मेड़ सही कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी खेत का मालिक वहां पहुंचा और मेड़ बनाने का विरोध करने करने लगा। विरोध करने का कारण पूछने पर वह महिला के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। महिला ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...