झांसी, मार्च 29 -- बबीना थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव बघौरा में किसान ने खेत पर जहर खाकर जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि फसल खराब होने से परेशान थे। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बघौरा निवासी हरिसिंह राजपूत (35) बेटा छोटेलाल राजपूत किसान थे। पिछले दिनों बिगड़े मौसम और हुई बारिश से खेत में कुछ फसल खराब हो गई थी। बीती देर शाम वह खेत पर गए थे। तभी उन्होंने विषाक्त निकाला और गटक लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। यह देख पास पत्नी रामदेवी घबरा गई। जैसे ही उसे विषाक्त की बात पता चली तो पैरों जमीन सरक गई। वह जोर-जोर से चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत ...