युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
एटा, जुलाई 26 -- एटा, गांव नगला कंचन में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। चर्चा है कि युवक को कोई ब्लेकमेल कर रहा था। घरवालों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। पुलिस को भी तहरीर नहीं मिली है।
युवक की आत्महत्या कोतवाली देहात के गांव नगला कंचन निवासी दीपक (23) पुत्र रोहनलाल एक बाइक एजेंसी पर काम करता था। शनिवार रात को वह कमरे में चला गया और उसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं आया। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर घरवाले कमरे में पहुंचे। दीपक का शव कमरे में पड़ा मिला और कनपटी पर गोली लगी हुई थी। युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.