युवक ने खाया जहर हालत नाज़ुक
रायबरेली, जुलाई 9 -- अमावां (रायबरेली) संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में परिजनों की किसी बात से नाराज होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे बच्चू सिंह मजरे कोड़रस बुजुर्ग गांव निवासी अनुराग 22 वर्ष पुत्र अशोक कुमार ने परिजनों कि किसी बात से नाराज होकर बुधवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ इस देर में उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.