पीलीभीत, सितम्बर 21 -- पूरनपुर। कस्बा माधोटांडा के रहने वाले एक ग्रामीण ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। कस्बा के रहने वाले सुरेश कश्यप 28 वर्ष ने शनिवार को विषक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जब जानकारी हुई तो गंभीर हालत में उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक ने उनका उपचार किया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवक की मां का निधन हो गया था। इससे वह काफी आहत था। जिसके चलते उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। देर शाम को हालत में सुधार होने के बाद परिवार के लोग उसको अस्पताल से अपने घर लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.