युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज दौरान मौत
उरई, मई 11 -- कोंच। संवाददाता कस्बे के गांधी नगर निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां रविवार शाम उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।गांधी नगर निवासी जल बिहार रजक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। उनका एकलौता बेटा भूपेंद्र 22 वर्ष सागर चौराहे पर पोहा का ठेला लगाकर परिवार का भरणपोषण करता था। बताया गया कि 6 मई को उसके परिजन लुहारी गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर में उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। पड़ोस के बच्चों ने उसे उल्टी करते देखा तो आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.