मैनपुरी, अप्रैल 9 -- बरनाहल। थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर में युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पिता ने उसे डांट दिया था। युवक ने 15 दिन पहले जहर खाया था। उपचार के दौरान गुरुवार को दिल्ली अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौत होने के बाद परिजन शव गांव ले आए और पोस्टमार्टम कराए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर निवासी दीवान सिंह राजपूत के 18 वर्षीय पुत्र आकाश ने 15 दिन पहले घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे दिल्ली ले जाया गया। 15 दिन चले उपचार के बाद गुरुवार को दिल्ली में उसकी सांसें थम गईं। शव गांव पहुंचा तो बड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.